Shri Laxmi Vyayam Mandir (Vyayamshala)
Welcome to
श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (व्यायामशाला), झांसी, (उ.प्र.)

Shri Laxmi Vyayam Mandir (Vyayamshala)

श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर (व्यायामशाला) झांसी के व्यायाम संस्थाओं में से एक है यह व्यायाम संस्था झांसी के सबसे पुरानी जो 1933 में गठन हुई थी जो कि आज तक अपने खेलकूद गतिविधियों
जैसे जिमनास्टिक,मलखंब, हॉकी, क्रिकेट , वॉलीबॉल,खो खो ,कबड्डी इत्यादि खेलो को सुचारू रूप से बुंदेलखंड के क्षेत्र के बच्चों को प्रदान कर रहा है हमारे यहां के बच्चे काफी समय से देश और प्रदेश की उपलब्धियों को प्राप्त कर चुके हैं

लक्ष्य एवं उद्देश्य-
(१) भारतीय व्यायाम के विकास और उसकी उच्चतम कला एवं प्रणालियों हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान करना तथा युवकों व युवतियों को भार- तीय व्यायाम, जिम्नास्टिक एवं खेलकूदों में प्रशिक्षित करना ।
(२) व्यायाम खेलकूद एवं सदाचार शिक्षा के माध्यम से तरुणों में स्वास्थ्य के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करते हुए उन्हें सबल सच्चरित्र सुशील नागरिक बनाना व देशानुराग की सुभावनायें जाग्रत करना ।
(३) सामूहिक व्यायाम प्रणाली के माध्यम से अनुशासित साहचर्य जीवन की भावनायें उत्पन्न करना तथा जाति, साम्प्रदाय एवं धर्मोपरि एकता का विकास करना ।